14 अगस्त 2022

एक लाख भारतीय तथा विदेशी पर्यटकों ने एक दिन में ताजमहल का किया दीदार

 

आगरा - 15 अगस्त तक ताजमहल  प्रवेश निशुल्क होने का लाभ  उठाते हुए गुरुवार को ताजमहल में एक लाख से ज्यादा भारतीय तथा विदेशी पर्यटक  ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। आगरा के आसपास के ग्रामीण लोगों के परिवारों ने इसका भरपूर फायदा उठाया। बहुत से आगरा के निवासियों ने 10 वर्ष बाद ताजमहल का अवलोकन किया। 5 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण-संरक्षित स्मारकों में प्रवेश निशुल्क कर दिया गया है। शुक्रवार को ताजमहल बंद  के कारण आगरा किला में भीड़ ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए ।  यह कदम आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत भारत के 75 साल के स्वतंत्रता समारोह के अवसर पर केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय  उठाया गया था।