21 अगस्त 2022

जकार्ता के पैदल जेब्रा क्रॉस पर युवा मॉडल करते हैं फैशन परेड

 

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में  स्ट्रीट फैशन शो नया दौर चला है। जकार्ता में पैदल चलने वाले जेब्रा क्रॉस पर अब अक्सर मॉडल चलते दिखाई देते हैं। एमआरटी स्टेशन के चारों जेब्रा क्रॉस सेंट्रल जकार्ता में एक सार्वजनिक स्ट्रीट फैशन शो का क्षेत्र बन गया है। अब स्ट्रीट फैशन शो  न केवल हाशिए के हलकों के युवा लोगों द्वारा आयोजित की जाती है, बल्कि इसमें कई कलाकार, मशहूर हस्तियां, सामग्री निर्माता और सार्वजनिक अधिकारी भी भाग लेते हैं। इंडोनेशिया की राजधानी विश्व  के  कुछ गिने चुने शहरों में से एक है, जहां अनगिनत ऊँची ऊँची स्काई टॉवर है। जकार्ता में  कैफे और  रेस्तरां रोड साइड्स  पर हैं , पैदल वालों की बहुत भीड़ है। इसी कारण  आमतौर पर शहर के मध्य क्षेत्रों में सड़कों पर वाहनों को आने की  अनुमति नहीं होती है तथा  पैदल चलने वालों को भी नियंत्रित किया जाता है।