20 जनवरी 2022

भाजपा के चुनाव प्रचार की बागडोर संभालेंगे नरेंद्र मोदी

 

लखनऊ - भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार का नेतृत्व प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा है। प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी होंगे। इसके अतरिक्त लिस्ट में 26 अन्य के नाम भी शामिल हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी, ​​मुख्तार अब्बास नकवी, उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य के अलावा राधे  मोहन सिंह और संजीव बाल्यान भी प्रचार में भाग लेंगे। प्रदेश की 403  सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश में 10 , 14, 20, 23, 27 फरवरी तथा  3 और 7 मार्च को सात चरणों में मतदान होगा तथा  मतों की गिनती 10 मार्च से  होगी।