20 जनवरी 2022

सिविल एन्कलेव की ' धनौली शिफ्टिंग ', आगरा की अहम जरूरत

--  सिविल सोसायटी बनायेगी मीडिया मंचों को राजनीतिज्ञों से संवाद का माध्यम 

                                 फोटो:असलम सलीमी 

(राजीव सक्सेना)  आगरा: उ प्र विधान सभा के चुनाव में आगरा की नागरिक अवस्थापना सुविधाओं में सबसे अहम 'सिविल एयरपोर्ट' अब तक सुर्खियों में नहीं आ सका है।भरतीय जनता पार्टी के पूर्व संस्करण भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक स्व.पं दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर नाम पर वायुसेना परिसर में पूर्व से उपयोग में आ रहे सिविल एन्कलेव का नाम तो जरूर रख दिया गया ,किन्तु उ प्र सरकार का नागरिक उड्डयन विभाग इसका बल्हेरा और धनौली गांवों में चिन्हित जमीन पर शिफ्ट करवाने की योजना को आगे नहीं बढा सका।

सिविल सोसायटी आगरा के जर्नरल सैकेट्री

अनिल शर्मा ने कहा है कि भारतीय जानता पार्टी जो करती रही हैवह तो सबके सामने है ही किन्तु समाजवादियों से भी आगरा के जनमानस को कोयी खास उम्मीद नहीं है। समाजवादियों की प्राथमिकता में एक ओर तो डिस्ट्रिक्ट मैनपुरी का सैफई गांव हमेशा प्राथमिकता में रहा है। वहीं अगर संयोग से वे सत्ता में आ गये तो भला पं. दीन दयाल उपाध्यायजी के नाम पर बनने वाले नये सिविल एन्कलेव प्रोजेक्ट को क्यों खास महत्ता देंगे। 

श्री शर्मा ने कहा है कि सिविल एयरपोर्ट (एन्कलेव) के लिये जिस जगह का चयन किया हुआ है,वह आगरा ग्रामीण क्षेत्र में पडती है।क्षेत्र के विधायक की इसे पूरा करवाने में अहम भूमिका होनी चाहिये थी,जो कि नहीं रही। पूर्व विधायक श्रमती हेमलात दिवाकर ने अगर थोडी भी दिलचस्पी ली होती तो लखनऊ में प्रोजेक्ट को लेकर फंसी पेचीदगियां कब की दूर हो गयी होतीं। इस बार उनके स्थान पर भारतीय जानता पार्टी ने श्री मती बेबी रानी मौर्य को प्रत्याशी बनाया हुआ है, महानगर की पूर्व मेयर के रूप में आगरा की जरूरतों का आंकलन उन्हों खूब है और अब तो राज्यपाल जैसे शासनाध्यक्ष के पद का भी उन्हें अनुभव है।इस लिये इस संबध में उन्हें कुछ कहने समझाने की कोयी गुंजायिश ही नहीं है।

कांग्रेस ने आगरा ग्रामीण सीट से श्री उपेन्द्र सिह को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है। वह तो पूर्व से ही सिविल एयरपोर्ट (एन्कलेव) को खेरिया एयरपोर्ट से धनौली शिफ्ट करवाने के प्रोजेक्ट के प्रवल पक्षधर रहे हैं और उन्होंने सिविल सोसायटी आगरा के प्रयासों में लगातार शिरकत भी की है,यह बात अलग है कि उनकी पार्टी उ प्र की सत्ता से लम्बे समय से दूर है।

कांग्रेस नेता एवं नगर निगम के पार्षद डा शिरोमणी सिह ने कहा है कि वह तो हमेशास से इस प्रोजेक्ट को पूरा करवाने के लिये प्रयासरत रहे हैं, अपनी सीमित शक्ति के बबाबजूद अनय दलों के पार्षदों से  नगर निगम आगरा में एक विशेष अधिवेशन करवा के शासन को सिविल एन्कलेव बल्हेरा-धनौली शिफ्ट करवाने के संबध में प्रस्ताव भी पारित करवा के शासन को संस्तुति करवा के अग्रसरित करवाया। । 

डाशिरोमणी सिह ने कहा है कि आगरा उ प्र का सबसे महत्वपूर्ण और एयरकनैक्टिविटी की जरूरत वाला महानगर है। पर्यटन उद्योग के लिये सिविल एन्कलेव का वायुसेना परिसर से बाहर होना आधार भूत जरूरत है। 

सिविल सोसायटी ऑफ आगरा की नयी मुहिम

सिविल सोसायटी के जर्नरल सैकेट्री अनिल शर्मा ने कहा है कि आगरा का चुनावी अभियान कवर करने वाले सभी पत्रकारों ,सर्वेक्षण कर्त्ताओं और मीडिया हाऊसों को सोसायटी की ओर से एक पत्र लिखकर अनुरोध कर रहे हैं कि ,चुनाव लडने वाले प्रत्याशियों से सिविल एन्कलेव को धनौली शिफ्ट करने के संबध में संवाद कर जनजाकारी जरूर अपडेट करें।