6 नवंबर 2021

दुबई एक्सपो 2020 के भारत मंडप में दो लाख रिकॉर्ड आगंतुक पहुंचे

 

भारत मंडप ने एक्सपो 2020 दुबई में अपना पहला महीना सफलतापूर्वक पूरा करते हुए दो लाख से अधिक आगंतुकों का स्वागत किया। भारत मंडप 3 नवंबर तक भारत की विकास रूपरेखा पर चर्चा करने के लिए विभिन्न सेक्टरों तथा राज्य विशिष्ट सत्रों के साथ दो लाख से अधिक आगंतुकों की मेजबानी कर चुका है। इसने देश के लिए निवेश अवसर भी प्राप्त किए हैं और आगंतुकों को आकर्षित करने के लिए कई सांस्कृतिक समारोहों का आयोजन किया है।

अक्टूबर महीने में भारत मंडप में दशहरा तथा नवरात्रि समारोहों के दौरान कई प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। इनमें अनगिनत आगंतुकों एवं गणमान्य व्यक्तियों के लिए लोक नृत्य, कहानी सुनाना तथा संगीत आयोजन शमिल थे। भारत मंडप में दीवाली के जारी समारोहों में रंगारंग प्रतिष्ठान, स्वरंगोली या एलईडी रंगोली के रूप में लाइटिंग, पटाखों के वर्चुअल प्रदर्शन तथा भारत और दुबई से सलीम-सुलेमान, ध्रुव और रूह बैंड जैसे विख्यात कलाकारों के प्रदर्शन शामिल थे।

आगंतुकों के उत्साह के परिणामस्वरूप भारत मंडप एक्सपो 2020 दुबई में सबसे अधिक अवलोकन किए जाने वाले मंडपों में से एक बन गया। अक्टूबर के दौरान कार्यकलापों तथा कार्यक्रमों का हजारों आगंतुकों ने बड़े उत्साह और उत्सुकता के साथ अवलोकन किया।