29 सितंबर 2021

आगरा के कांग्रेसियों ने भाजपा पर बोला बडा हमला

-वाटर सपलाई,सफाई को निम्‍न स्‍तरीय और ठेकों में मनमानी

प्रेस कांफ्रेंस में महानगर कांग्रेस अध्‍यक्ष देवेन्‍द्र कुमार चिल्‍लू,पार्षद
शिरोमणी सिह,राम टंडन, भारत भूषण,अनिश्ल शर्मा, अमित खत्री आदि.
आगरा : राजनैतिक सरगर्मियों में आयी तेजी अब आमने सामने की लडाई बनने की ओर अग्रसर है.    
 ताज सिटी के कांग्रेसियों ने भाजपा पर बडा हमला बोला है ,इसके  लिये भाजपा शासित नगर निगम आगरा द्वारा प्रदत्‍त नागरिक सेवाओं को  निम्‍न गुणवत्‍ता वाला बताया है. पार्टी के द्वारा घटिया आजम खां स्‍थित हरियाली वाटिका में आयोजित पत्रकार वार्ता में नगर निगम में व्‍याप्‍त अव्‍यवस्‍थाओं और भ्रष्‍टाचार को लेकर भी अनेक आरोप लगाये गये.

महानगर अध्‍यक्ष देवेन्‍द्र कुमार चिल्‍लू ने कहा

कि गंगाजल प्रोजेक्‍ट पर भारी भरकम रकम खर्च हो जाने के बावजूद महानगर की जनता का शुध्‍द पीने का पानी तक उपलब्‍ध नहीं करवाया जा सका है.  उन्‍होंने कहा कि निगम का भारी भरकम बजट और उसका भरपूर उदारता से खर्च होने के बावजूद महानगर की शक्‍ल न बदली जा सकी। गंदगी के मामले में कोयी सुधार अब तक नहीं हो सका है.

निगम के पार्षद ,वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता डा शिरोणी सिह ने कहा कि अधिकांश मामलों में  उन लोगों को ठेके दिये जा रहे है जो कि खुद न करके अपना ठेका दूसरी कंपनियों से करवा रहे हैं। ऐसे में निगम के द्वारा करवाये जा रहे निर्माण कार्यों में न तो गुणवत्‍ता है और न हीं वे टिकाऊ ही हैं। सड़कें, मैनहोल कवर, नालियों, नालों की दीवारें आदि बनने के कुछ ही दिन में गिरासू हुए जा रहे हैं। सड़कों के फुटपाथ की बदहाली अपने आप में एक पूरी व्‍यथा कथा है।

मीडिया से मुखतिव शहर कांग्रेस कमेटी अध्‍यक्ष एवं अन्‍य वरिष्‍ठ.

डा शिरोमणी ने कहा कि घटिया निर्माण करवाने के मामले जनता के सामने आने
से बेपरवाह निगम ने अब कमला नगर के मेन मार्केट के कामों का ठेका नौ करोड रूपये में उठाया गया है, चिंता इस बात की नहीं कि किस कंपनी या ठेकेदार को काम करने को दिया गया है। मुद्दा यह है कि इसे जिस तरह से ठेकेदार को दिया गया है, वह कर भी पायेगा या नहीं। यह ठेका 1,22 प्रतिशत अधिक धनराशि पर उठाया गया है।

उन्‍होंने  ने कहा कि जीआरसी इंफ्राटेक कंपनी के नाम कमला नगर मेन मार्केट के काम का ठेका दिया गया है, जिसे एक अन्य कंपनी गर्ग रिसर्फेसिंग कंपनी, जिसको डमी कंपनी माना जा रहा है। टेंडर में लगाये गये कई डॉक्यूमेंट भी मूल कंपनी के हैं जो किसी को भी फाइल की सरसरी निगरानी में ही सामने आ सकते हैं। उन्‍होंने जानना चाह कि एक दम नयी अनुभव हीन कंपनी को नौ करोड़ के काम के ठेके में टेंडर डालने को कैसे योग्य मान लिया .

वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता श्री राम टंडन ने कहा कि पूरे शहर की सड़कें खुदी पड़ी हैं, जमकर जगह जगह जल भराव हो रहा है, सड़क पर गड्ढे हैं।कहां का विकास किसका विकास देखने मे तो नजर नहीं आता. उन्‍होंने महानगर की वाटर सप्‍लाई की स्‍थिति पर गंभीर चिता जतायी.उन्‍होंने कहा कि  एक ओर जहां मेयर और नगर निगम प्रशासन पैसे की कमी बता कर छोटे मोटे कामों से भी हाथ खड़े कर रहा है, वहीं दूसरी ओर मेयर के  पसंदीदा एरिया में पूरी उदारता से काम करवा रहे हैं.

पूर्व पार्षद एवं वरिष्‍ठ कांग्रेसी भारत भूषण एडवोकेट 'गप्‍पी' ने कहा कि निगम ने कई स्‍थानों के नाम बदले हैं, भाजपाईयों का बहुमत है,मेयर जो चाहे काम करवा सकते हैं किन्‍तु उन्‍हें आश्‍चर्य है कि भाजपाईयों को  स्‍व.अशोंक सिघल जैसे वरिष्‍ठ नेता के नाम पर घटिया आजम खां चौराहा मिला.जहां नामपटटिका लगाने की सही लोकेशन तलाशना तक मुश्‍किल है. उन्‍होने कहा कि यह नामकरण उनकी दृष्‍टि में स्‍व.सिघल सत्‍तादल के लोगों में रही गारिमा के विरुध्‍द है.

नगर निगम के विज्ञापन राजस्‍व के लगातार कम होने  एडवरटाइजिंग एसोसिएशन ऑफ़ आगरा के अध्‍यक्ष अमित खत्री गंभीर चिता जतायी.  उन्‍होने कहा कि निगम की गलत नीतियों के कारण जहां एक ओर विज्ञापन राजस्‍व पांच करोड होते होते घटकर ढाई करोड भी नहीं रहगया है.वहीं वैध होर्डिंगो की जगर अवैध होर्डिंगों की भरमार हो गयी है.

 कोषाध्‍यक्ष कांग्रेस अजहर वारसी ने कहा कि मेयर आगरा उत्‍तरी क्षेत्र से विधान सभा का चुनाव लडाना चाहते हैं,इसके लिये महानगर के अन्‍य क्षेत्रों की उपेक्षा कर वहीं ज्‍यादा से ज्‍यादा धन लगा रहे हैं. वह इसके लिये स्‍वतंत्र हैं किन्‍तु जब तक मेयर है तब तक उनका दायित्‍प पूरे महानगर के लिये है. उन्‍हों ने कहा कि  सबसे दिलचस्प और भाजपाइयों के संज्ञान में लाए जाने का मुद्दा है कि उत्तरी क्षेत्र के मौजूदा विधायक भी सत्ता दल के ही हैं किन्तु उनके कहने से कोई काम नहीं हो रहा है .

श्री वारसी ने कहा उपरोक्त , भाजपाइयों और नगर निगम पर काबिज मेयर और भाजपाईयों का आंतरिक कलह से जुड़ा मामला है, हमारी चिंता तो महानगर की जनता की परेशानी को लेकर है .

 सेक्रेटरी सिविल सोसाइटी ऑफ़ आगरा श्री अनिल शर्मा ने कहा कि विकास के कार्य राजनीति से ऊपर उठकर आम नागरिकों के हित में होना चाहिये. नगर निगम में व्‍यापक आर्थिक कुप्रबंधन है,जिसे उन्‍हीं का संरक्षण मिलाहुआ लगता है,जिनकी जिम्‍मेदारी इसे रोकने की है.