10 सितंबर 2021

उ प्र के आगामी चुनावों के लिए भाजपा द्वारा मजबूत टीम की घोषणा

 

लखनऊ - भाजपा  ने 2022 के उ प्र विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं की  14 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस टीम के समग्र प्रभारी होंगे तथा  टीम में  केंद्रीय सूचना और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय संसदीय कार्य, पर्यटन और संस्कृति मंत्री अर्जुन मेधवाल, राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे, केंद्रीय मंत्री कृषि राज्य मंत्री शोभा कर्दलाजे, हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अपूर्वा देवी और राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर होंगे ।यूपी के वर्तमान प्रभारी और पार्टी महासचिव राधा मोहन सिंह के भाग्य को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है कि वह धर्मेंद्र प्रधान के अधीन काम करेंगे या स्वतंत्र रूप से काम करते रहेंगे।