11 सितंबर 2021

भारत में 73 करोड़ लोगों का टीकाकरण

 

नई दिल्ली - भारत की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 73 करोड़  के ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की। देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,92,135 जाँच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 54.01 करोड़ (54,01,96,989) जाँच की गई हैं।

देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 78 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 2.26 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 2.10 प्रतिशत है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर  लगातार पिछले 12 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और 96 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

वर्तमान में सक्रिय मामले 3,91,516 हैं। वर्तमान में यह सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.18% हैं।