20 जुलाई 2021

योगी आदित्यनाथ सरकार में नए मंत्री शामिल किए जाने की संभावनाएं

 

लखनऊ - प्रदेश के आगामी विधान सभा चुनावों से पूर्व योगी आदित्यनाथ सरकार में संभावित कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज़ हो गई हैं। बताता जाता है भाजपा  राज्य प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह और महासचिव (संगठन) सुनील बंसल  दिल्ली बुलाये गए हैं तथा  भाजपा  कैबिनेट विस्तार विधानसभा चुनाव से पहले जाति और क्षेत्रीय मुद्दों को संतुलित करने का लक्ष्य रखेगी। कहा जाता है  कि उत्तर प्रदेश  मंत्रिपरिषद में 10 मंत्रियों को शामिल किए जाने तथा चार मंत्रियों को कैबिनेट से हटाए जाने की सम्भावना  है। यह भी सुना गया है कि  कैबिनेट विस्तार के जरिए  भाजपा  ओबीसी, ब्राह्मण आदि सहित अन्य जातियों तक पहुंचने की पूरी कोशिश करेगी। वर्तमान में प्रदेश  सरकार  में कुल  54 मंत्री हैं।  23 कैबिनेट मंत्री, नौ स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 22 राज्य मंत्री हैं।