26 जून 2021

टीकों की संख्या 31 करोड़ पार कर गई

 

( टीकों  की संख्या  31 करोड़  पार कर गई ) 

भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत प्रदान किए जा चुके टीकों की खुराक की संख्या कल 31 करोड़ को पार कर गयी जिसके साथ देश ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली। एक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार  42,00,839 सत्रों में देश में कोविड-19 के टीके की कुल 31,50,45,926 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। 

कोविड-19 टीकाकरण को सबके लिए उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 को शुरू हुआ। केंद्र सरकार पूरे देश में टीकाकरण की रफ्तार और गुंजाइश बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।भारत में पिछले 24 घंटे में 48,698 नये मामले दर्ज किए गए हैं।लगातार 19वें दिन देश में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गयी। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से किए जा रहे सतत प्रयासों का नतीजा है।