23 मार्च 2021

अबकी होली ट्राइब्स इंडिया वाली

 

होली का रंगारंग त्यौहार जैसे जैसे निकट आ रहा है, देश के कोने-कोने में इस उत्सव की धूम मची हुई है, ऐसे में ट्राइब्स इंडिया ने अपने आकर्षक और व्यापक प्रकार के जनजातीय उत्पादों को अद्यतन किया है। इसकी सूची, दुकानों और वेबसाइट के भौतिक नेटवर्क दोनों में होली के त्योहार के लिए विशेष उत्पादों का भंडार इकट्ठा किया गया है।

पुरुषों और महिलाओं के लिए रंगीन कुर्ते, विभिन्न प्रकार की बुनाई और शैलियों में बंडी, साड़ी, विभिन्न परंपराओं जैसे महेश्वरी, चंदेरी, बाग, कांथा, भंडारा, टसर, संभलपुरी और इकत में परिधान और स्टॉल होली संग्रह का एक हिस्सा है। संग्रह में प्राकृतिक, हर्बल उत्पाद जैसे जैविक गुलाल, जैविक साबुन, शैंपू, हर्बल तेल और पैक शामिल हैं। शर्बत, स्क्वैश, सूखे मेवे जैसे काजू और शहद की विभिन्न किस्में इस विशेष संग्रह का एक हिस्सा हैं। जैविक रंग और सूखे मेवे

और अन्य स्नैक्स रखने के लिए भी डोकरा शिल्प परंपरा में सुंदर दस्तकारी वाले कटोरे उपलब्ध हैं। 

कृतिक और प्रतिरक्षा बढ़ाने वाले जनजातीय उत्पाद जैसे जैविक हल्दी, सूखा आंवला, जंगली शहद, काली मिर्च, रागी, त्रिफला, और मसूर की दाल, मूंग दाल, उड़द की दाल, सफेद बीन्स और वारली शैली या पत्ताचित्र की प्राचीन कलाकृति में डलिया जैसे उत्पाद यहाँ पर उपलब्ध हैं। डोकरा शैली में दस्तकारी की गई ज्वैलरी, पूर्वोत्तर के वांचो और कोन्याक जनजातियों के मनकों की माला, समृद्ध और चमकीले परिधान और सिल्क उत्पाद; रंग-बिरंगी कठपुतलियों और बच्चों के खिलौनों से लेकर पारंपरिक बुनाई जैसे डोंगरिया शॉल और बोडो बुनाई; धातु शिल्प से लेकर बांस के उत्पादों तक; इन सभी को ट्राइब्स इंडिया से प्राप्त किया जा सकता है।