27 नवंबर 2020

कोविड सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र शीर्ष पर

 

भारत के सक्रिय मामले आज 4,55,555 पर हैं। भारत के कुल पॉजिटिव मामलों के इस समय 4.89 प्रतिशत सक्रिय मामले हैं। कुल सक्रिय मामलों में लगभग 70 प्रतिशत (69.59 प्रतिशत) योगदान आठ राज्यों , केंद्र शासित प्रदेशों यानी महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से है।

आज की तारीख में कोविड के कुल 87,014 सक्रिय मामले के साथ महाराष्ट्र शीर्ष पर बना हुआ है। केरल में 64,615 सक्रिय मामले हैं जबकि दिल्ली में 38,734 कुल सक्रिय मामले हैं।महाराष्ट्र में अतिरिक्त 1,526 मामलों के साथ अधिकतम पॉजिटिव बदलाव दर्ज किया गया है जबकि छत्तीसगढ़ में 719 सक्रिय मामलों की कमी के साथ अधिकतम निगेटिव बदलाव दर्ज किया गया है।

देश में पिछले 24 घंटों में कोविड के 43,082 नए मामले दर्ज किए गए हैं।  इनमें से, 76.93 प्रतिशत मामले दस राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों से सामने आये हैं। 

महाराष्ट्र में कोविड के सबसे अधिक 6,406 नए मामले सामने आए। दिल्ली ने 5,475 नए मामले दर्ज किए हैं जबकि केरल में पिछले 24 घंटों में 5,378 नए मामले दर्ज किए हैं।