25 अप्रैल 2020

कोड़े मारने की जिस्मानी सजा से मिली मुक्ति साउदी अरब को

( प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान )
सऊदी अरब के इतिहास   में एक नया अध्याय जुड़ गया है।  यौन अपराधों सहित कई अपराधों के लिए कानूनी सजा के रूप में  जिस्मानी सजा को  सुप्रीम कोर्ट ने समाप्त करने की  घोषणा की है। हत्या, विवाहेतर यौन संबंध और शांति भंग करने सहित कई तरह के अपराधों के लिए पहले सैकड़ों कोड़े लगाए  जा सकते थे। इसका उपयोग अन्य सजाओं के विकल्प के रूप में न्यायाधीशों के विवेक पर भी किया जा सकता था । आमतौर पर दो सप्ताह से एक महीने के अंतराल पर किश्तों में सजा के रूप में  कोड़े लगाए जाते थे। 
क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान द्वारा किये सुधारों के के बावजूद, एमनेस्टी इंटरनेशनल ने  कहा  कि सऊदी अरब ने 2019 में  रिकॉर्ड 184 लोगों को मौत की सजा दी गई  थी ।एमेनिस्टी इंटरनेशनल अनुसार शारीरिक दंड अत्याचार और क्रूर, अमानवीय और अपमानजनक उपचार या सजा का निषेध अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत निरपेक्ष है, इस तरह के दंडों को   संधि दायित्वों का उल्लंघन माना  जाता  है।