22 फ़रवरी 2020

पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने 1959 में दीदार किया था आगरा का ताजमहल

आगरा। अमरीकी राष्ट्रपतिओं ने ताजमहल देखने का सिलसिला शुरू हुआ  था  13  दिसंबर 1959 को । साठ से अधिक वर्षों  पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति ड्वाइट डी 'इके' आइजनहावर भारत का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने थे। वह स्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के साथ ताज देखने आये थे। तब से अब तक अमरीका का हर राष्ट्रपति भारत विजिट पर ताजमहल विजिट पर अपनी मोहर लगाकर आगरा की यादें अपने साथ ले जाता है। स्वतंत्र भारत में अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा की गई पहली राजकीय यात्रा शीत युद्ध के कारण हुई, जिसमें भारत ने तटस्थ रहने का फैसला किया। गुटनिरपेक्ष आंदोलन के प्रमुख के रूप में भारत की उपस्थिति, जिसने देश को अमेरिकी और सोवियत संघ के बीच पक्ष नहीं लेने के लिए प्रतिबद्ध किया था।