14 अक्तूबर 2018

मतदान करना मजबूत लोकतन्त्र के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण - वैंकटेश्वर

आगरा। प्रजातंन्त्र की जान वोटर होता यह कहना था मुख्य निर्वाचन अधिकारी  एल. वैंकटेश्वर लु के।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी नें मतदाता सूची में सभी विसंगतियों को दूर करनें के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान में यह ध्यान रखा जाय कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से छूटनें न पाये। उन्होंने कहा कि जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है, इस प्रकार से उन्हें जागरूक व प्रेरित किया जाय कि वे सभी लोग चुनाव में मतदान करनें जायें। मतदाता सूची में दर्ज लोगों को यह बताया जाय कि उनका मतदान करना मजबूत लोकतन्त्र के लिये बहुत
ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रजातंन्त्र की जान वोटर होता है। प्रजातन्त्र जागरूकता चाहता है।
    उन्होंने कहा कि पात्र द्विव्यांग लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जाय तथा उन्हें मतदान के लिये प्रेरित भी किया जाय। बैठक में मण्डलायुक्त नें मण्डल के जनपदों में मतदाता पुनरीक्षण के तहत किये जा रहे सभी कार्यो के बारे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को विस्तृत रूप से अवगत कराया।