14 अक्तूबर 2018

अब राजा भैया की भी योगी जी खोलेंगे लॉटरी, अखिलेश का बंगला मिलने की संभावना

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ​​राजा भैया
समाजवादी सेक्युलर  मोर्चे के प्रमुख शिवपाल सिंह को आलीशान बंगला आवंटित होने  के बाद अब कुंडा से स्वतंत्र विधायक, रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ​​राजा भैया की भी लॉटरी खुलने जा रही है। उन्हें समाजवादी पार्टी के  अध्यक्ष अखिलेश द्वारा  द्वारा खाली किये गए  विक्रमादित्य मार्ग पर फैले हुए बंगले को आवंटित करने की संभावना है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार अखिलेश को इस वर्ष  जून में यह  बंगला खाली करना पड़ा था। राजा भैया ने पहले ही एक नई राजनीतिक पार्टी लॉन्च करने  की घोषणा की थी। 201 9 के लोकसभा चुनाव  के कारण शायद मुख्य मंत्री योगी अपने  राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को सॉफ्ट बनाने के लिए यह सॉफ्ट  हथियार इस्तेमाल कर रहे हैं। राजा भैया को मार्च 2012 में अखिलेश यादव की मंत्रिपरिषद में  शामिल किया गया था।