23 सितंबर 2018

कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर हमलों की शुरूआत की मौर्य ने

केशव प्रसाद मौर्य
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस सबसे भ्रष्ट दलों में से एक थी। वह गुज्जर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मौर्य ने कहा यदि आप  सड़क पर किसी  चलते व्यक्ति से  पूंछें कि भारत में सबसे भ्रष्ट पार्टी कौनसी है तो  वे कहेंगे कांग्रेस है। उन्होंने कहा  कि कांग्रेस राहुल गांधी को प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश कर रही है क्योंकि उनका जन्म गांधी परिवार में हुआ है। यदि  वह एक साधारण परिवार में पैदा होते  तो  राहुल को  टिकट तक...
  नहीं मिला होता या कोई  चुनाव तक  नहीं जीतते । किन्तु हमारी  पार्टी में चाय वाले  का बेटा भी प्रधान मंत्री पद पर पहुँच  सकता है।उपमुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की नीतियां गरीब और कमजोर लोगों के लाभ के लिए हैं।