16 जून 2018

ब्रिटिश हाई कोर्ट ने विजय माल्या से भारतीय बैंकों का पैसा लौटने के लिए कहा

विजय माल्या 
ब्रिटिश हाई कोर्ट ने भगोड़े व्यापारी  विजय माल्या से कहा है कि वह 13 भारतीय बैंकों को उनके साथ कानूनी लड़ाई में से आई लागत में कम से कम 2,00,000 पौंड का भुगतान करें। ये भारतीय  बैंकें विजय माल्या से अपने बकाया कर्ज की वसूली के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। ब्रिटिश जज एंड्रयू हेनशॉ ने पिछले महीने माल्या की प्रॉपर्टियों  को कुर्क करने के एक विश्वव्यापी आदेश को पलटने से इनकार कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय अदालत की इस व्यवस्था को सही ठहराया कि एस बी आई  की अगुवाई वाला 13 भारतीय बैंकों का समूह विजय माल्या से लगभग 1.145 अरब पौंड की वसूली का हकदार हैं ।