31 मई 2018

रोजा अफ्तार :देश की खुशहाली और अमन चैन के लिये की दुआ

दरगाह मरकज साबरी  के आयोजन में सर्वधर्म गुरुओं की रही शिरकत
दरगाह मरकज साबरी पर रोजा अफ्तार में धर्मगुरूओं की रही भागीदारी ।
                                                                -- :फोटो:असलम  सलीमी
आगरा:अखिल भारतीय सर्वधर्म साबरी एकता संगठन के  राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष दरगाह के सज्‍जादानाशीं  पीर अलहाज रमजानी अलीशाह  चिश्‍ती साबरी  की अगुवाई में दरगाह मरकज साबरी  पर  रोजा अफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सज्‍जादानशीं ने कहा कि रमजान के पवित्र दिनों में रोजेदारों को  जो  अंदरूनी रूहानी ताकत मिलती है वह जीवन को संतुलित और इंसानियत के उसूलों पर चलते रहने को प्रेरित करती है। इस अवसर
पर रोजा खेलने के
महिलाओं की भी बडी संख्‍या में रही सहभागिता।
                                    फोटो :असलम सलीमी
वक्‍त  अमन, चैन व शांति दुआ कर सभी से प्रेम, भाव व आपसी भाईचारे से समाज की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान देने की अपेक्षा की गयी। इस अवसर पर
 रोजेदारों ने दर्जनों किस्म के लजीज व्यंजन व पकवान से अफ्तार में शिरकत कर रोजा खोला। उसके बाद नवाज पढ़ी गई। जिसमें सर्व मानव समाज व भारतीयों के उत्थान व प्रगति के लिए दुआ की गई। पीरजादा बुन्‍दू खान, पूर्व मंत्री डा कृष्‍णवीर सिंह कौशल, शब्‍बीर अब्‍बास, रईसुद्दीन, हाजी इमरान अली, हाजी कासिम अली, विजय कुमार जैन, कुमर सिंह, एन के अब्‍बास , गुलाम मौहम्‍मद, महंत योगेश पुरी ,ज्ञानी कुलविंदर सिंह, फादर मून लाजरस, चन्‍दन लाल पाराशर, हाजी सैय्यद इनायत, तनवीर अहमद, एस के सिंह, एस के पांडेय, रमजान खान, जैनुल अबुद्दीन शाह, आदि उपस्‍थित थे। महिलाओं की भी  आयोजन में बडी संख्‍या में भागीदारी रही।