31 मई 2018

ताज के चारों ओर 500 मीटर के भीतर प्लास्टिक बोतलों पर लगेगा प्रतिबंध

आगरा। सरकार ने  ताजमहल के चारों ओर 500 मीटर के छेत्र को  एकल उपयोग प्लास्टिक  से 2020 तक मुक्ति दिलाने  का फैसला लिया है। आगरा के  जिला मजिस्ट्रेट श्री  गौरव  दयाल ने कहा कि एकल उपयोग प्लास्टिक को संगठित क्षेत्र से भी चरणबद्ध किया जाएगा जिसमें  होटल, खानपान सेवाएं और टूर ऑपरेटिंग सेवाएं शामिल हैं। श्री   गौरव  दयाल ने बताया  कि कार्यक्रम आगरा नगर निगम की मदद से जिला प्रशासन द्वारा लागू किया जाएगा। उधर टूरिस्ट  गिल्ड एसोसिएशन के सचिव राजीव सक्सेना ने कहा कि एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोक लगाने ले लिए सरकार के पास  तंत्र और कर्मचारी नहीं हैं। उदाहरण  के तौर पर उन्होंने बताया कि दो साल पहले पॉलिथिन बैग प्रतिबन्ध लगाया था किन्तु ताज सिटी में इसे अब तक सफलता नहीं मिली है।