2 मार्च 2018

बसपा मण्डल स्तर पर दो कोआर्डिनेटर नियुक्त करेगी

बसपा आगामी लोक सभा चुनावों को ध्यान रखते हुए पार्टी  के ढांचे में भी फेरबदल करने जा रही है। बताया जाता है जिला प्रभारी पद के स्थान पर संगठन मण्डल स्तर पर दो कोआर्डिनेटर नियुक्त किये  जाएंगे। वर्तमान में उत्तर प्रदेश  विधानसभा में पार्टी के 19 विधायक हैं। प्रदेश में  पार्टी तीन बार सत्ता में भी रह चुकी है। जनाधार फिर से मज़बूत  बनाने के लिए  पार्टी संगठन के भीतर बदलाव करने में जुट गई है। विधान सभा क्षेत्र पर प्रभारी बनाने की भी शुरुआत की जा रही है। बताया जाता है  फेरबदल की तैयारी लगभग पूरी है और इसके लिए मायावती ने  स्वीक्रति देदी  है।