29 अगस्त 2017

बारिश के कारण मुंबई में उड़ानों का रूट बदलकर और जगह भेजना पड़ा

भारी बारिश के कारण मुंबई  का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।  उपनगरीय रेल सेवाओं  पर भी इसका असर  पड़ा। नॉन स्टॉप धुआंधार  बरसात होने के कारण  हवाई उड़ानों पर सीधा असर पड़ा है। तेज़  बारिश और  हवा  के कारण छह से सात विमानों को लैंडिंग करने में काफी परेशानी आई। जहाज़ उतरने से पहले उसे  कई बार हवा में चक्कर काटने पड़े। कुछ  विमानों का रास्ता बदलकर उन्हें करीब के हवाईअड्डों की ओर भेज  दिया गया। इंडिगो की  गुवाहाटी-मुंबई फ्लाइट  को अहमदाबाद एयरपोर्ट की तरफ भेज दिया गया। तेज़ बारिश के कारण  दृश्यता में कठनाई हो रही थी इसी कारण कई जहाज़ों का रूट बदलकर और जगह भेजना पड़ा।