टोक्यो - भारत और जापान एशिया में शांति और स्थिरता बनाये रखने भागीदारी निभाएंगे। रक्षा मंत्री अरुण जैटली ने दोनों देशो के बीच रक्षा सहयोग मजबूत करने की योजना की पुष्टि की है। जेटली ने जापान के रक्षामंत्री तोमोमी इनादा से कहा कि भारत को एशिया में शांति और स्थिरता के लिए जापान के साथ सामरिक भागीदारी आगे बढ़ाने की उम्मीद है। बता दें दक्षिण चीन सागर में क्षेत्रीय गतिरोध और उत्तर कोरिया के परमाणु और प्रक्षेपास्त्र खतरों सहित अनेक तरह के क्षेत्रीय तनाव बढ़ रहे है। जेटली एशियाई विकास बैंक की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए जापान यात्रा पर हैं। जेटली ने कहा है कि भारत में नोटबंदी के बाद नई मुद्रा का प्रसार काफी हद तक पूरा हो गया है।
