24 अप्रैल 2017

लाल बत्ती कल्चर समाप्ति की ओर

सांसद हेमा मालिनी ने गाड़ियों पर लाल बत्ती कल्चर खत्म करने के सरकार के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की है। वह दादा साहब फाल्के अवार्ड 2017 के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रही थीं। लाल नीली बत्ती का लोग नाजायज़ लाभ उठाते हैं। इन बत्तियों को पाने के लिए बहुत लोगों में लालत है। अब सिलसिला चल पड़ा है मंत्रियों  में  इन वी वी आई पी बत्तियों  को हटाने का कि कौन इन्हें पहले त्यागता है। उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री ने प्रदेश में सबसे पहले पहल की। मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी गाड़ी से पहले ही  वी आई पी लाल बत्ती  हटा दी है। बत्ती कल्चर पर पुरे देश में बहस जारी है।