22 अप्रैल 2017

भारतीय मूल के सर्जन जनरल विवेक मूर्ति से ट्रंप प्रशासन ने छीना पद

भारतीय  मूल के सर्जन जनरल विवेक मूर्ति को ट्रंप प्रशासन ने उनके पद से हटा दिया है। ट्रम्प जबसे अमरीका के राष्ट्रपति बने हैं तबसे इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। विवेक मूर्ति यह नहीं समझ पा रहे हैं कि उन्हें इस पद से अचानक  क्यों हटा दिया गया है। अमेरिकी सर्जन जनरल के तौर पर मूर्ति के नाम की पुष्टि दिसंबर 2014 में की गयी थी। मूर्ति यह महत्वपूर्ण पद पाने वाले पहले भारतीय अमेरिकी थे।   मूर्ति ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि इस महत्वपूर्ण पद पर काम करना सम्मान की बात थी। हेल्थ डिपार्टमेंट में कार्यरत कर्मचारिओं को इस पर हैरानी हो रही है। भारतीय  किसान परिवार के विवेक 40 वर्ष  पूर्व अमरीका आये थे।