18 मार्च 2017

आगरा में दो धमाके, ताजमहल के चारों तरफ तलाशी अभियान

एक दिन पूर्व ताजमहल को उड़ाने की दी गई  धमकी के कारण उसकी सुरक्षा और मज़बूत कर  दी गई है । आगरा में इस समय ताज महोत्सव जैसे  महत्वपूर्ण वार्षिक  इवेंट की शुरुआत  है।  यह धमकी इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक संगठन  द्वारा दी गई थी।  इन्टरनेट पर ताजमहल को उड़ाने की धमकी में क्या सत्यता है इसकी पुलिस विशेषज्ञ छानबीन कर रहे हैं। किन्तु  आगरा छावनी के नजदीक शनिवार सुबह को दो धमाके हुए।  पहला धमाका आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के आउटर के पास और  दूसरा धमाका उसके करीब ही एक मकान की छत पर हुआ। रेलवे सुरक्षा बल और पुलिस के अधिकारी घटना की छानबीन में लगे हैं। ताजमहल के  इर्द-गिर्द सघन तलाशी अभियान पुलिस द्वारा  चलाया जा रहा है।