31 मार्च 2017

पोलैंड में भी हुआ भारतीय छात्र पर हमला

पोलैंड में भारतीय छात्र पर  ट्राम में  हमला हुआ। यह घटना पोज़नान शहर में हुई। अब विदेशों में इस तरह के हमले बढ़ते जा रहे हैं।  पोलैंड में भारतीय राजदूत अजय बिसारिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि छात्र पर पोंजान ट्राम में यात्रा करते समय कथित रूप से पीटा गया। भगवान का शुक्र है कि वह बच गया।विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस सम्बन्ध में तत्काल रिपोर्ट मांगी है। विदेश मंत्री ने ट्वीट पर लिखा है  कि उन्‍होंने पोलैंड में भारतीय राजदूत  से भारतीय छात्र पर हमले के बारे में बात की है। बताया जाता है पीड़ित को  स्थानीय लोगों की मदद से  अस्पताल ले जाया गया।