7 मार्च 2017

भारत के 51 अरबपति महाराष्ट्र में निवास करते हैं


 भारत में  अरबपतियों की संख्या घटकर 132 रह गई है। यह जानकारी  हुरन ग्लोबल रिच द्वारा जारी  लिस्ट में दी गई है। इस लिस्ट में टॉप पोजीशन पर नाम है मुकेश अम्बानी का। उनके पास  26 अरब डालर की संपदा बताई गई है। दूसरे नंबर पर हैं एसपी हिंदुजा 14 अरब डालर,तीसरे स्थान पर दिलीप सांघवी 14 अरब डालर,  पल्लोनजी मिस्त्री चौथे 12 अरब डालर, लक्ष्मी निवास मित्तल पांचवे 12 अरब डालर, शिव नादर छठे 12 अरब डालर, साइरस पूनावाला सातवें 11 अरब डालर,अजीम प्रेमजी आठवें 9.7 अरब डालर,उदय कोटक नौवें 7.2 अरब डालर और डेविड रच्च्बेन और साइमन रच्च्बेन 6.7 अरब डालर के साथ दसवें  स्थान पर हैं।हुरन ग्लोबल रिच आंकड़ों के अनुसार भारत में  नोटबंदी के बाद  अरबपतियों की संख्या में कमी आई है लेकिन उनकी कुल संपत्ति पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुए है।