भारत में सौर उर्जा का इस्तेमाल हर छेत्र में बढ़ता जा रहा है चाहें वह धार्मिक स्थल हो या नौसेना का जहाज। भारत में पहली बार किसी जंगी बेड़े पर सोलर पैनल लगाए गए हैं। सरकार की स्वच्छ, नवीकरणीय और ऊर्जा के सतत संसाधनों पर ध्यान देने के पहल के तहत नौसेना ने ये कारनामा कर दिखाया है। उधर उत्तर प्रदेश में महिला मस्जिद ने निर्णय किया है कि यहां पूरी तरह से सौर उर्जा से बनी बिजली का इस्तेमाल किया जाएगा। इस मजीद में पहला सौर पैनल लगा दिया गया है।नौसेना के पोत आईएनएस सर्वेक्षक के हैंगर की छत पर 18 सौलर पैनल लगाए गए हैं। इसका उपयोग संचार उपकरणों, बैट्री चार्जिंग और रात के समय बैट्री के जरिये जहाज पर प्रकाश की व्यवस्था के लिए किया जा सकता है।
