13 फ़रवरी 2017

बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में जापान भारत का हमेशा मददगार रहा है


भारत-जापान हितों के मेलमिलाप  पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करते   हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री  किरण रिजिजू ने कहा  कि भारत और जापान के बीच घनिष्ठ संबंध दोनों देशों के लंबे इतिहास की गहराई से जुड़े हैं।आर्थिक संबंधों के बारे  रिजिजू ने कहा है कि जापान दिल्ली-मुंबई फ्रेट कॉरिडोर, दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर, चेन्नई-बेंगलुरू औद्योगिक कॉरिडोर और मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेलवे जैसी अनेक विशाल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में मदद कर रहा है। दोनों देशों ने व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक आर्थिक भागीदारी अनुबंध किया है। जापान के निजी निवेश ने, विशेष रूप से भारत में ऑटोमोबाइल क्षेत्र में बड़ा प्रभाव डाला है।रक्षा उत्पादन और असैन्य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं।