14 फ़रवरी 2017

पाकिस्तानी निजी टी वी चैनेल भारतीय फिल्में दिखा सकेंगे

पाकिस्तान में लाहौर हाई कोर्ट ने  निजी टेलीविजन चैनलों को भारतीय फिल्में  दिखाने के लिए अनुमति दे दी है। अदालत ने  भारतीय फिल्मों को दिखाने के लिए चैनलों के लिए एक अंतरिम आदेश पारित कर दिया।आदेश में भारतीय सामग्री के केबल टीवी नेटवर्क पर प्रसारण के प्रतिबंध  के विरुद्ध चुनोती देती हुई   याचिका को  पारित किया गया ।पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण ने  अक्टूबर में भारतीय सामग्री का  निजी चैनलों पर प्रसारण करने पर प्रतिबंध लगा दिया।