14 फ़रवरी 2017

अखिलेश को एक मौका देना चाहिए - उद्धव ठाकरे

शिवसेना के अध्यक्ष  उद्धव ठाकरे  ने नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि सहयोगी दल भाजपा ने अपने  वादे पूरे नहीं किये। उन्होंने टीवी चैनल पर इंटरव्यू में  अखिलेश यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि वह   काम अच्छा कर रहे हों  तो अखिलेश को एक मौका फिर से  मिलना चाहिए।शिवसेना के अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा से हमारा पुराना गठबंधन था किन्तु अब  पूरी पीढ़ी बदल गई, एक समय था जब मेरे पिता के साथ अटलजी, सुषमाजी,आडवाणीजी जैसे नेता आते थे लेकिन वहां अब  मंच पर गुंडे नज़र आते  हैं। शिवसेना चीफ का आरोप है कि ‘जो एक विचारधारा थी वो कहां गई? कॉमन सिविल कोड बनायेंगे, राम मंदिर बनायेंगे, पाकिस्तान को सबक सिखायेंगे, ये बात करते हैं लेकिन पाकिस्तान को कब सिखायेंगे?