मुलायम और अखिलेश दोनों खुद को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बता रहे हैं। चुनाव आयोग में साइकिल के लिए दोनों मांग कर रहे हैं।मुलायम अपने भरोसे मंद साथी अमर सिंह और पूर्व सांसद जया प्रदा और शिवपाल के साथ सोमवार शाम दिल्ली में निर्वाचन सदन पहुंचे।आजम को भी दिल्ली बुलाये जाने की चर्चा है। यहाँ बताना उचित होगा कि आज़म और अमर सिंह एक दूसरे के धुर विरोधी रहे हैं। मुलायम सिंह साइकिल के लिए दावा ठोंक चुके हैं। आयोग के एक अधिकारी का कहना है दोनों पक्षों को चुनाव निशान पर दावा करना होगा नहीं तो आयोग विवाद का पता कैसे चलेगा। चुनाव आयोग समाचारों के जरिए आगे नहीं बढ़ते। सम्भावना यह भी है साइकिल चुनाव निशान पर चुनाव आयोग रोक लगता है तो दोनों धड़ों से नयी पार्टी का नया नाम और चुनाव निशान चुनाव आयोग मांग सकता है।
