28 दिसंबर 2016

अखिलेश को नाराज़ कर सपा का जीतना बहुत कठिन

टिकट न मिलने से  अखिलेश के खेमे में बहुत गर्मी है। शायद यह नाराज़गी उन्हें कोई बड़ा फैसला लेने में मज़बूर कर सकती है। इस दंगल में शिवपाल का पड़ला  भारी नज़र आ रहा है। क्योंकि वह अखिलेश के खास आदमियों के टिकट कटवाने में सफल रहे। टिकट कटने वाले अखिलेश के समर्थक उनकी तरफ मडरा रहे हैं।  शिवपाल और मुलायम  के रवैये से नाराज़ अखलेश ने आवास विकास की उपाध्यक्ष सुरभि शुक्ला को बर्खास्त कर दिया है।सुरभि शुक्ला के पति संदीप शुक्ला को पार्टी ने  टिकट दिया है।वहीं अखिलेश यादव के खास  पवन पांडेय, अरविंद सिंह गोप और राम गोविंद चौधरी का  मुलायम सिंह  टिकट काट उनका पत्ता साफ़ कर दिया ।