फिल्म निर्माता करन जौहर ने आखिर में बोलने के लिए वीडियो का सहारा लिया। 'ऐ दिल है मुश्किल' पर उठे विवाद पर वह अब तक चुप थे। अपने इस जारी विडियो में भारतीय सेना को उसकी बहादुरी के लिए बहुत सराहना की। पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम न करने की भी उन्होंने इस विडियो पर घोषणा की। फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के बारे में बोलते हुए करन ने कहा कि यह फिल्म बनाने में 300 से अधिक लोगों ने जबरदस्त मेहनत की है। रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन इस फिल्म में के मुख्य कलाकार हैं। करन ने अपील की कि इस फिल्म को टारगेट नहीं किया जाये। पाकिस्तान के कलाकार की इसमें खास भूमिका नहीं है।
