ईको और एडवेंचर टूरिज्म से जोड कर बनाया जा रहा है साइकिल ट्रैक
![]() |
| साइकिल ट्रैक पर हुआ करेंगी इंटरनेशनल साइकिल रैली |
लखनऊ :
आगरा से इटावा तक निर्मित किए जा रहे साइकिल हाईवे पर प्रतिवर्ष अन्तर्राष्ट्रीय साइकिल रैली आयोजित कराने का निर्णय ईको पर्यटन तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन सामान्य को प्रोत्साहित करने के
लिए उ प्र मंत्रिपरिषद ने अपनी बैठक में लिया है। आगरा से इटावा स्थित बब्बर
लिए उ प्र मंत्रिपरिषद ने अपनी बैठक में लिया है। आगरा से इटावा स्थित बब्बर
शेर प्रजनन केन्द्र एवं लायन सफारी तक, निर्मित किए जा रहे साइकिल हाईवे पर प्रतिवर्ष वन विभाग द्वारा
अन्तर्राष्ट्रीय साइकिल रैली व इस प्रकार के अन्य आयोजन संबंधित विभागों के सहयोग
से कराने के प्रस्ताव को अनुमति प्रदान कर दी है। उल्लेखनीय है कि सितम्बर महीने में ही आगरा-इटावा साइकिल ट्रैक योजना को पूरा करवाने के लिये शासन द्वारा धन अवमुक्त कर दिया गया था।
