2 अक्टूबर 2016

हिंदू जागरण मंच ने आगरा में सलमान खान के पोस्टर जलाये

आगरा।सलमान खान द्वारा  पाकिस्तान कलाकारों के पक्ष में दिए  बयान के विरोध में हिंदू जागरण मंच आगरा के कार्यकर्ताओं  ने  पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और बॉलीवुड एक्टर सलमान के पोस्टर जलाये। सलमान खान ने पाकिस्तानी कलाकारों के बॉलीवुड में लगे  प्रतिबन्ध पर  वक्तव्य दिया था कि पाक कलाकार आतंकवादी नहीं वे कलाकार हैं। सलमान का कहना था  सरकार द्वारा  उन्हें परमिट और वीजा दिया गया है। सलमान के इस बयान से हिंदू जागरण मंच नाराज़ है। मंच पाक अभिनेता के साथ भारत में  फिल्म की रिलीज का विरोध  करेगा। मंच ने  फिल्म थियेटर मालिकों से अपील की कि इस तरह की फिल्मों का बहिष्कार करें  नहीं तो  इसके परिणामों का सामना करने के लिए तैयार रहें। मंच के प्रदेश अध्यक्ष अज्जु चौहान ने पूरे प्रदेश में बहिष्कार की अपील की है।