7 अक्टूबर 2016

आगरा में कूड़ा करकट जलाने से ताजमहल को होगा भारी नुकसान

आगरा। कूड़ा करकट जलने से ताजमहल पर कंडे जलाने की तुलना से  दस गुना अधिक  प्रदूषक पदार्थ जम जाते हैं। यह पाया जॉर्जिया प्रौद्योगिकी संस्थान, मिनेसोटा विश्वविद्यालय,  आई आई टी कानपुर , और ड्यूक विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने आगरा में अध्यन करने पर। बता दें  कंडे के प्रयोग पर हाल ही में प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। कूड़ा करकट जलने से आगरा में समयपूर्व प्रीति वर्ष करीब 713 मृत्यु होना भी भी बताया है इन विशेषज्ञों ने। प्रदूषण के कारण आगरा में आने वाले टूरिस्टों पर भी इसका प्रभाव हो सकता है।