--मून ऑलंपिक के हॉकी ईवेंट में रही नौ टीमों की भागीदारी
![]() |
| आगरा विश्वविद्यालय के वैटरन हॉकी प्लेयर अनिल शर्मा ने मूनआलंंपिक में खेलने वाली हॉकी टीमों की हौंसला अफजाई। |
आगरा:ताज सिटी के चर्चित स्पोर्टस ईवेंट 'मून औलंपिक' के तहत पहला हॉकी मैच आगरा कॉलेज ग्राऊंड पर खेला गया। इस बार आगरा के विभिन्न स्कूंलों की नौ टीमें मून हाकी के ईवेंट में भाग ले रही है। टीमों की तैयारी के दृष्टिगगत फईनल मैच काफी कशमाकश भरा रहने की संभावना है।
पिछले अनेक वर्षों से आगरा के प्रमुख मीडिया हाऊस मून टैलिविजन के द्वारा इसकी शुरूआत एक सीमित उद्धेश्यों के साथ की गयी थी किन्तु अब यह एक काफी चर्चित एवं खिलाडियों को अपनी पहचान बनाने का
भरूपूर अवसर प्रदान करने वाला खेल आयोजन बन चुका है फलस्विरूप टीमों के माध्यम से बडी संख्या में प्रतिभावान खिलाडियों की भागीदारी इसमें होती है।
हाकी के पुराने खिलाडी एवं हॉकी को पुन: युवाओं में पूर्ववत लोकप्रिय बनाये जाने को प्रयासरत सामाजिक संस्थाए 'अमृता विद्या -एजूकेशन फार इर्मोटलिटी' के जनरल सैकेट्री अनिल शर्मा ने मून ऑलंपिक में हॉकी को स्थान न मिलते रहने पर भारी हर्ष जताते हुए कहा है कि इससे युवाओं हाकी के प्रति नया आकर्षण पैदा होगा।
श्री शर्मा के अनुसार एक समय था जब कि आगरा मेजर ध्याीनचंद हाकी टूर्नामेंट हुआ करता था जिसमें देश की अनेक प्रख्यात टीमें भाग लिया करती थीं जिनके सदस्योंके रूप में तमाम अंतर्राष्ट्रीय खिलाडियों को आगरा वासियों को देखने का अवसर मिलता था। अपने समय के प्रख्यांत एवं ताजिंदगी सक्रिय रहे स्व. सरदार दर्शन सिंह इस बृहद आयोजन के मुख्य कर्त्ता् धरता हुआ करते थे.उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 हॉकी के लिये आगरा में एक नई शुरूआत का वर्ष माना जा सकताहै, जबकि मून ऑलंपिक के ईवेंटों में तो हाकी को महत्त्व मिलता ही रहा साथ ही स्वा मेजर ध्यांन चन्द्र जयंती पर भी उनकी स्मृति में एक युवाओं और वैटर्नों के बीच आगरा कॉलेज के उस हॉकी ग्राऊंड पर एक मैत्री मैच खेला गया था, जिसे खुद वह अपने अंदाज में गढ्ढा ग्राऊंड कहा करते थे ..
