16 अक्टूबर 2016

तीन फौजियों की हत्या के बाद से बलूचिस्‍तान में तनाव

आतंकवाद प्रेरित घटना करार नवाज ने जांच का दिया आदेश

लंदन : पाकिस्तान में बलूचिस्ताान के  प्रांत में तनाव की स्थिति  लगातार बनी हुई है, फ्रंटियर
( नहीं थम रही बलूचिस्‍तान की आजादी की मांग)
कॉर्प्से के तीन जवानों की हत्यां के बाद से बलूचिस्तान स्वतंत्रता आंदोलन की छोटी से छोटी आवाज को पाकिस्ताान सरकार पूरी गंभीरता से ले रही है।जबकि बलूच नेताओं ने कहा है कि हिंसक नहीं उनका आंदोलन शांति आधारित है, पाकिस्तान में तालिवान सहित अनेक उग्रवादी गुट पाकिस्तान के सशस्त्त बलों पर हमले करते रहे हैं। 
वैसे वर्तमान में पाकिस्तान
के बलूचिस्ताान प्रांत में सेना से टकराव की स्थिति बनी हुई है,  उस समय हालात काफी बिगड गये जब पाकिस्त न की पैरा मिलिट्री फोर्स फ्रंटियल काप्र्सा के तीन  सेवारतों की गोली मारकर हत्या कर  दी गयी।पाकिस्तान के राष्ट्रपति  मौहम्मद हुसैन ने इस कांड की कडे शब्दों में निंदा की है।
प्रधानमंत्री ने घटना को गंभीरता से लेते संबधित अधिकारियों को गोलीकांड में लिप्तों की जांचकर धरपकडकरने का आदेश दिया है।बलूचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री नबाबसनुल्लाह खान जहरी ने कहा है कि अपराधियों को बख्शा नही जायेगा।
फिलहाल पाकिस्तान का बलूच प्रांत सामान्यन हालातों से कही दूर ,टकरावों के हालातों से जूझ रहा है । बलूचिस्तान के अफगानिस्तान से लगे बार्डर पर चौकसी बढी हुई है ।