![]() |
| वित्त मंत्री अरुण जेटली |
आगरा में 650 करोड़ रुपये के काले धन की घोषणा की गई है। आगरा में घोषित काले धन की यह राशि अभी और भी बढ़ सकती है। इस धन की घोषणा चार महीनो के दौरान की गई । आगरा आयकर विभाग का कहना है कि काले धन ऑनलाइन डिक्लेरेशन अभी जारी है। वित्त मंत्री अरुण जेटली अनुसार देश भर में अब तक 65,250 करोड़ रुपये के काले धन की घोषणा की जा चुकी है। जो लोग अपने इस प्रकार के छिपे धन के बारे मं घोषणा कर रहे हैं उनका नाम गुप्त रखा जायेगा। इस पर कुल 45 प्रतिशत पेनेल्टी टैक्स दंड के रूप में लिया जायेगा। टैक्स विभाग का कहना है कि शैक्षिक संस्थानों और निजी अस्पतालों, बिल्डरों, जूता निर्यातकों और होटल मालिकों ,आभूषण में काम करने वाले लोगों के यहाँ छापे मुख्य रूप से केंद्रित हैं।
