3 सितंबर 2016

महानगर आगरा में होंगे समाजवादी पार्टी के वि. स. क्षेत्रीय सम्मेलन

पार्टी के घोषित प्रत्याशियों को चुनावी तैयारी में जुटने को कहा

आगरा: सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी लक्ष्य 2017 को हासिल करने के लिए प्रदेश भर में बूथ व वॉर्ड
की मजबूती का आंकलन करेगी। इसके लिए पहली से सात सितंबर तक बूथ स्तरीय सम्मलेन की शुरुआत की जा चुकी है। आगरा में जिला इकाई की छह विधानसभाओ में सम्मेलन की शुरुआत शुक्रवार से खेरागढ़ विधानसभा से हुई। वही महानगर की तीन विधानसभाओ में सम्मेलन सात से नो तारीख तक प्रस्तावित है। विधानसभा क्षेत्रवार
आयोजित होने वाले महानगर के सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। सम्मेलन के लिए स्थान चयन प्रकिया भी पूरी हो चुकी है। सपा के शहर अध्यक्ष रईसउद्दीन कुरैशी तीनो विधानसभा प्रत्याशियों के साथ अलग अलग बैठक कर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कई दिशा- निर्देश जारी कर चुके है। सम्मेलन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओ की भागीदारी रहे इसके लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। छावनी विधानसभा में सात सितंबर को आयोजित किया जाना है। सम्मेलन सपा पार्टी कार्यालय के बराबर स्टार गार्डन फतेहाबाद रोड पर आयोजित होगा। वही आठ तारीख का सम्मेलन उत्तरी विधानसभा में शांता पैलेस डी-ब्लाक कमला नगर में तथा नो तारीख को दक्षिण विधानसभा में जैन स्मृति भवन लोहामंडी मार्ग, जयपुर हाउस में आयोजित होगा। तीनो सम्मेलन की शुरुआत सुबह 10 बजे से की जायेगी। सपा सम्मेलन में बूथ,वार्ड स्तर पर नए कार्यकर्ता भी बनायेगी। इसके लिए सपा शहर अध्यक्ष रईसउद्दीन कुरैशी ने तीनों विधानसभाओ के अध्यक्ष व प्रभारियो को ज़िम्मेदारिया दी है। सम्मेलन में स्थानीय स्तर के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। पार्टी की उपलब्धियां जन जन तक पहुचाने के लिए कई दिशा निर्देश जारी करने के साथ साथ प्रत्याशियों के चुनाव में जी जान से जुटने का भी आह्वान किया
                                                                      ( खालिद कुरैशी (स्वीटी) आगरा की रिपोर्ट )