5 सितंबर 2016

भारतीय मूल के पिता की बेटी हैं इस बार की मिस जापान प्रियंका योशीकावा

योशीकावा नस्लीय भेदभाव को जापान में जड़  से हटाने में संघर्ष करेंगी
टोक्यो। इस बार मिस जापान 2016 का ताज पहना है टोक्यो में पैदा हुई  बीस  बर्षीय  प्रियंका योशीकावा ने। उनकी माता जापानी हैं और पिता भारतीय हैं। योशीकावा देखने में भारतीय लगती हैं। उनके मिस  बनने से जापान में यह बहस  छिड़ी  है कि इस कॉम्पटीशन में उन्हीं लड़कियों को भाग लेने की अनुमति देनी चाहिए जो सौ प्रतिशत जापानी हों। योशीकावा जोकि बॉलीवुड की एक्ट्रेस की तरह लगती है ने एक प्रेस इंटरव्यू में कहा कि में दो कल्चर में पली हुईं इसे मैं अपना बहुत बड़ा सौभाग्य मानती हूँ। मेरे अंदर जापानीयता और भारतीयता दोनों विराजित हैं।  योशीकावा ने घोषणा की कि वह  नस्लीय भेदभाव को जापान में जड़  से हटाने में संघर्ष करेंगी।