21 अगस्त 2016

बसपा की ‘ सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय ' रैली में जुटा भारी जन सैलाब

--उत्‍तर प्रदेश में फिर बसपा सत्‍ता में आयेगी: मायाबती

आगरा: बहुजन समाज पार्टी ने 2017 में होने वाले उप्र विधान सभा चुनाव के लिये सामाजिक न्‍याय संबधी
मामलों को पुरजोर से उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी और केन्‍द्र सरकार दावों को खारिज कर राजनैतिक बदलाव की उम्‍मीद जताकर आने वाले समय में बसपा के राज्‍य मे सत्‍तारुढ होने का दावा किया। पार्टी की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सुश्री मायाबती जो कि स्‍थानीय कोठी मीना बाजार के मैदान में पार्टी के द्वारा आयोजित ‘सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय ‘रैलीको संबोधित कर बसपा के चुनावी अभियान की औपचारिक शुरूआत कर रही थीं । उन्‍हों ने कहा कि अगर बसपा आई तो प्रदेश में कानून का राज कायम होगा। भ्रष्टाचार खत्म होगा। छात्र, मजदूर, व्यापारी सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा। आगरा के कारोबारियों का ध्यान रखेंगे। भीड़ देखकर गदगद मायावती ने कहा कि आगरा-अलीगढ़ मंडल जनमानस का रुख देखकर लगता है कि
हमारी सरकार बनेगी।
बसपा सुप्रीमो ने कि भारतीय जनता पार्टी के दावे धरे के धरे रह गये हैं। केन्‍द्र की मोदी सरकार आम जनताके  लिये अच्‍छे दिन एक बार भी नहीं ला सकी। गरीबों को सस्ता राशन नही मिल रहा। मकान नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में इतने साल शासन के बाद भी भाजपा संघ के एजेंडे पर चलती है, विकास पीछे छूट जाता है।उन्‍होंने कहा कि भाजपा औैर सपा के बीच आम जनता के हितों के परे आम समझ है, इसी के चलते गरीबों को न तो सस्ता राशन नही मिल रहा और नहीं मकान मिल रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि दो साल में मजदूरों की मजदूरी कितनी बढ़ाई। क्या किसानों की आय क्या दोगुनी हुई। ऊपर से ऐसा भूमि अधिग्रहण बिल लाया गया जो किसानो को मंजूर नहीं था। बडे पैमाने पर भ्रष्‍टाचार व्‍याप्‍त है छोटे व्यापारी तबाह हो रहे हैं।
बसपा अध्‍यक्ष ने कहा कि जनकल्याण के मामले में मोदी सरकार पूरी तरह विफल रही। बसपा सुप्रीमो ने आर एस एस के प्रमुख भगवतभागवत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हिंदुओं को अधिक बच्चे पैदा करने की सीख देने वाले  यह भी जरूर बतायें कि आखिर दो से ज्यादा बच्चों की रोटी की व्यवस्था केंद्र सरकार कैसे करेगी । दलितो के घरों में जाकर भोजन करने से क्या उनका सोशल स्टेटस सुधर जाएगा। उन्‍हों ने कहा दलित वर्ग को गुमराह करने के लिये भाजपा और कांग्रेस के लोग उनके घरों में जाकर भोजन करने का नाटक करते हैं।
बसपा अध्‍यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में मुस्लिम और धार्मिक लोगों के साथ अन्याय बढ़ा है। लव जेहाद और देश भक्ति के नाम पर मुस्लिमों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इतना ही नहीं देश के राष्ट्रीय पर्वों का भी राजनीतिकरण किया जा रहा है। 15 अगस्त पर पीएम ने जो भाषण दिया वह जनता को धोखा देने वाला है। सपा सरकार को निशाने पर लेते हुए बोलीं कि यूपी की सरकार ऑक्सीजन पर चल रही है। सपा की सरकार अराजकता के लिए जानी जाती है। गुंडों को मनमानी करने की छूट मिली हुई है, जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं। मुजफ्फरनगर, मथुरा और बिसाहड़ा कांड इसके प्रमाण हैं। सपा सरकार के विकास के सारे दावे झूठे हैं। लखनऊ में मेट्रो चलाने की योजना मेरी थी।
कांग्रेस आरक्षण के मुद्दे पर छल कर रही है। उसकी नीयत साफ नहीं है। बसपा हमेशा आर्थिक आरक्षण की वकालत करती रही है।उ प्र में कांग्रेस के द्वारा मुख्‍यमंत्रीपद की दावेदार बनायी गयीं श्रीमती शीला दीक्षित पर प्राहर करतेहुए कहा कि ये वही बुजुर्ग महिला है जो कहती थी यूपी के लोग दिल्ली को गंदा करते हैं।