गांधी नगर: गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल
ने अपने पद से त्यागपत्र देने की पेशकश करने के साथ ही भाजपा गठबन्धन की सरकारों वाले
कई अन्य राज्यों में भी मुख्यमंत्रियों के खिलाफ गोलबन्दी की शुरूआत होने के
आसार बनचले हैं। म प्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिह चौहान को लेकर सबसे ज्यादा उबाल
की स्थिति
है।
है।
हालांकि आनन्दी बेन को हटाये जाने का घोषित कारणउनका उम्रदराज हो
जाना ही है किन्तु अघोषित तौर पर दल में असंतोष और सरकार चलाने में रही खामियां
इसकी वास्तविक और आंतरिमवजह हैं। स्वयं को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेवारी से मुक्त करने के लिये पार्टी
हाईकमान को लिखे पत्र में श्रीमती पटेल ने आग्रह किया है कि वे राज्य में नए
मुख्यमंत्री के चुनाव प्रकिया को शुरू करे। उन्होंने फेसबुक पर अपने पत्र को
पोस्ट किया है। मीडिया को दिए बयान में मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल ने कहा कि
पार्टी की परम्परा रही है कि जो लोग 75 वर्ष के
हो जाते हैं वे स्वेच्छा से पद छोड़ देते हैं और वे इसी साल नवम्बर में 75 साल की हो जाएंगी।
2017 के अंत में गुजरात में
विधानसभा के चुनाव आने वाले हैं और राज्य में जनवरी 2017 में होने वाली महत्वपूर्ण वाइब्रेंट गुजरात समिट में भी नवनियुक्त मुख्यमंत्री
को पूर्ण समय मिले, इसलिए मैंने दो माह पहले पार्टी के
वरिष्ठ नेतृत्व के सामने इस जिम्मेदारी से मुक्त होने की विनन्ती की है।
