6 अगस्त 2016

739 शहर खुले में शौंच से मुक्त होंगे

नई दिल्‍ली: शहरी विकास मंत्री वैंकेयानायडू ने कहा है कि इस वित्त वर्ष के दौरान 739शहर खुले में
शौच से मुक्त शहर का दर्जा हासिल कर लेंगे।  पांच सौ शहरों के लिए ‘स्वच्छ सर्वेक्षण पहल-2017’ का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शुभारंभ करने के बाद श्री नायडू ने बताया कि तीन राज्यों आन्ध्रप्रदेशगुजरात और केरल ने अगले वर्ष मार्च तक खुले में शौच से पूरी तरह मुक्ति का
संकल्प लिया है।
स्वच्छ सर्वेक्षण पहल का उद्देश्य स्वच्छता के स्तर और राज्य तथा शहरी स्थानीय निकायों द्वारा पिछले सर्वेक्षण के बाद किये गये सुधार उपायों का आंकलन करना है। इस चरण का उद्देश्य पांच सौ शहरी स्थानीय निकायों द्वारा स्वच्छता अभियान को तेज करने का है। इस सर्वेक्षण से सरकार को शहरी भारत में स्वच्छता की स्थिति का पता लगाने में सहायता मिलेगी।
शौचालय का निर्माण जरूरी हैसोच में बदलाव का भी बहुत जरूरत है। 739 शहर चालू वित्‍तीय वर्ष में खुले में शौंच जाने की मौजूदा स्‍थिति से मुक्‍त होंगे।इस अवसर पर श्री नायडू ने स्वच्छता अभियान में सहयोग देने वाले लोगों को पुरस्कृत भी किया। उन्होंने लोगों को जागरूक करने वाली लघु फिल् स्वच्छ सर्वेक्षण--2017 का भी शुभारम्भ किया। श्री नायडु ने स्वच्छ सर्वेक्षण हैल्पलाइन नम्बर  1969 की भी शुरूआत की।