27 जुलाई 2016

दीपक अग्निहोत्री उ प्र जर्नलिस्ट ऐसोसियेशन के अध्यक्ष चुने गये

--आगरा के सुभाष जैन प्रदेश कार्यकारिणी को हुए निर्वाचित

लखनऊ: उ प्र जर्नलिस्‍ट एसोसियेशन के द्विवार्षिक चुनाव में दीपक अग्‍निहोत्री निर्विरोध प्रदेश
अध्‍यक्ष निर्वाचित हुए ,इस पद के लिये जिन अन्‍य ने दावेदारी की हुई थी समय रहते उसे वापस ले लिया। श्री दीक्षित वर्तमान में नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्‍ट (एन यू जे ) के राष्‍ट्रीय महामंत्री के रूप में पदस्‍थ हैं ।महामंत्री पद पर रमेश चन्‍द्र जैन पुन: निर्वाचित हो गये। श्री अग्‍निहोत्री जहां उरई जनपदकेहैं,वही श्री जैन बागपत के।संगठन के कोषाध्‍यक्ष पद पर वाराणसी के श्री अनिल अग्रवाल निर्वाचित
हुए।संगठन के अन्‍य पदाधिकारियों में सर्वश्री अरुण जयसवाल, जी सी श्रीवास्‍तव, कमलकांत उपमन्‍यू, संजीव कुमार शर्मा, सरदार शर्मा पांचों उपाध्‍यक्ष तथा संतोष भारत, द्विजेन्‍द्र मोहन शर्मा, महेन्‍द्र अग्रवाल, सलिल कुमार मिश्र, संतोष यादव आदि पांच मंत्री भी शामिल हैं।उपजा की कार्यकारिणी में आगरा के श्री सुभाष जैन सहित अरविंद विभेदी, बृजेन्‍द्र नारायन मिश्र, दीलीप गुप्‍ता, गौरव वर्मा, हरीशंकर सैनी ,हिमांशू सैनी, नृपेन्‍द्र श्रीवास्‍तव प्रदीप गौस्‍वामी, राकेश श्रीवास्‍तव, प्रदीप गौस्‍वामी, मुकेश गोयल, जयंतकुमार मिश्र, राम सेवक, रजनीश पांडेण्‍य, सुनील वशिष्‍ठ, ऊधम सिह, विशन पाल सिह चौहान आदि शामिल हैं।उल्‍लेखनीय है कि उपजाका पिछला चुनाव इलहाबाद मे हुआ था,जबकि इस बार चंदौली में 17 जुलाई को हुआ तथा इसमें 233 डैलीगेटों ने मत डाले।कडी प्रतिस्‍पर्धी स्‍थितियों के बीच से शुरू हुई निर्वाचन प्रक्रिया को आपमसहमति वाली निर्विरोध निर्वाचन मेंतब्‍दील करवाने में संगठन के निर्वातमान सचिव श्री अशोक अग्‍निहोत्री की महत्‍वूर्ण भूमिका रही।वर्तमान में उपजा उप्र का श्रमजीवी पत्रकारों मुख्‍य संगठन है, ।इसके अलावा प्रख्‍यात पत्रकार के विक्रम राव की अध्‍यक्षता वाला इंडियन फैडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्‍ट( आई एफ डव्‍लू जे) और प्रदेश का दूसरा सक्रिय संगठन है ,जिसकी प्रदेश में लखनऊ के अलावा वाराणसी और कानपूर में सक्रियता है। इसकी नेशनल काऊंसिल में आगरा से प्रकाशित ब्‍लैक इंक के संपादक श्री अजय शर्मा प्रतिनिधित्‍व करते हैं।उपरोक्‍त दोनों ही संगठन श्रम विभाग के तहत पंजीकृत और घोषित रूप श्रमजीवी पत्रकारों के हित की बात करने के लिये प्रतिबद्ध हैं। किन्‍तु इनके सक्रिय जनों व विभिन्‍नस्‍तरीय संगठन की इकाईयों के पदस्‍थों में ज्‍यादातर समाचार पत्रों और मीडिया हाऊसों के प्रबंधन से जुडे हुए लोग ही प्रभावी हैं।जबकिएक अन्‍य संगठन आल इंडिया प्रिंट एंड इलैकट्रानिक जर्नलिस्‍ट एसोसियेशन भी अपनी प्रदेश खासकर लखनऊ इकाई के माध्‍यम से पत्रकारों के बीच सक्रियता रखता है किन्‍तु इसके राष्‍ट्रीयअध्‍यक्ष श्री गिरीश कुशवाह को सख्‍त नापसंद करता है।दरअसल ग्रह विभाग,सूचना विभाग और श्रम विभाग से संबधित पत्रकारों के मामले इसके द्वारा लगातार उठाये जाते रहना इसकी मुख्‍य वजह है। उ प्र ग्रामीण पत्रकार ऐसोसियेशन और उ प्र पत्रकार परिषद और मीडिया मैनों के बीच लम्‍बे समय से सक्रिय रहने वाले संगठनों में शामिल हैं।उ प्र ग्रामीण पत्रकार संगठन एक मात्र ऐसा संगठन है जो कि लखनऊ में अपने कार्यालय और हॉस्‍टिल  के लिये जगह खरीदने को प्रयासरत है और इसके लिये विधान मंडल के सदस्‍यों का समर्थन ही प्राप्‍त नहीं है,बल्‍कि कुछ ने तो भवन निर्माण में अपना योगदान दिये जाने तक को  सहमति जताई हुई है।एक दिलचस्‍प तथ्‍य यह और है कि प्रदेश के पत्रकार संगठनों के पदस्‍थों के द्वारा अपने सम्‍मलनों में जरूर प्रतीकात्‍मक रूप से जरूर पत्रकार पेंशन,मजीठिया बेज बोर्ड की सीफारिशों के संबध में कहा जाता रहा हो किन्‍तु इन मांगों लागू करवाने को  लेकर पिछले पाच सालों में कोयी प्रभावी कदम नहीं उठाया जा सका है।