3 जून 2016

विधायक राजा अरिदमन सिंह ने किया गांवो में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन

- हरि गेहलोत द्वारा 
आगरा। पूर्व केबिनेट मंत्री एवं बाह के वर्तमान विधायक राजा अरिदमन सिंह ने क्षेत्र कई गांवो में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया । क्षेत्र की जनता की समस्या जनता के द्वार पर ही सुनी गई और अपने द्वारा किये विकास कार्यो के बारे में जनता को जानकारी दी ।चौपाल कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का स्थलिय निरिक्षण था । गांवों में विद्युतीकरण, लोहिया आवासों की गुणवत्ता एवं शोचालयों का निर्माण सही तरीके से हो रहा है या नही । जिन गांवों में विद्युतीकरण हो चुका था वहां लोकापर्ण का कार्यक्रम था। पुरा झरना एवं गुर्जा शिवलाल में विद्युतीकरण पूर्ण होने पर लोकार्पण किया...
गया । लोकापर्ण् के दौरान एक्सईएन एसपी सिंह टॉक , एसडीओ मोहित शर्मा, जेई एवं गांव के पोथी राम,प्राग सिंह, राम किशोर, दयाशंकर, रामदत्त, ज्ञान सिंह, निरोत्तम सिंह विजय पाल सिंह, कल्यान सिंह, छविराम,प्रताप सिंह, भीकम सिंह, वीरेन्द्र सिंह,सुन्दर सिंह, बेदरी,श्यामलाल,नाथूराम,रघुवीर,चिरंजीलाल, महेश सिंह आदि मौजूद रहे । वहीं विधायक अरिदमन सिंह जी के साथ संतोष सिंह गहलौत, सुग्रीव चौहान,सतपाल सिंह माधौ सिंह,धर्मेन्द्र सिंह तौमर, गजेन्द्र सिंह बाबा आदि मौजूद रहे ।