28 मई 2016

सेल्फी के शोकियों ने राजधानी एक्सप्रेस को डाला खतरे में

आगरा। टुंडला के पास  राजधानी एक्सप्रेस के साथ अपना सेल्फी लेने  के दीवाने  तीन युवाओं को  पुलिस ने गिरफ्तार किया । इन सेल्फी के  शौकीन  युवाओं ने अपनी और ट्रेन की चिंता किये बिना पटरी पर पत्‍थरों का ढेर रख दिया। बताया जाता है ये लड़के कई दिनों से राजधानी एक्सप्रेस  के साथ सेल्फी करने के प्रयास में थे किन्तु गाड़ी की तीव्र गति के कारण  इन्हें सफलता नहीं मिल पा  रही थी। इसी कारण उन्होंने पटरी पर पत्‍थरों का ढेर रखा ताकि  राजधानी एक्सप्रेस रुके और वे अपना सेल्फी  ट्रेन के साथ कर  सकें। राजधानी एक्‍सप्रेस का  लोको पायलट  इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को पत्‍थरों के  ढेर से पहले सुरक्षित रोकने में सफल रहा।