निरंकारी मिशन के प्रमुख हरदेव सिंह की मॉन्ट्रियल, कनाडा में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । इनकी उम्र ६२ वर्ष थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आध्यात्मिक नेता बाबा हरदेव सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
एक ट्वीट में मोदी ने कहा, बाबा हरदेव सिंह के निधन के दुखद और आध्यात्मिक दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है। प्रधानमंत्री ने कहा, इस दुखद समय में मेरी सध भावनाएं बाबा हरदेव सिंह के अनगिनत अनुयायियों के साथ हैं।
